उत्तर प्रदेश में बदमाश हुए बेख़ौफ़, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की हत्या…

उत्तर प्रदेश में अपराधिओं के हौसले बुलंद हो चुके है। ये बदमाश खुलेआम घटनाओ को अंजाम देने से घबराते नहीं है। ऐसी ही घटना सामने आयी है बागपत से जहाँ बदमाशों ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या की खबर के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।

बागपत जिले के छपरौली थाना इलाके के तिलवाड़ा मार्ग पर दिन निकलते ही भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। संजय खोखर अपने घर से मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकले थे। 
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तो वही मौके पर सैकड़ों ग्रामीण जुटे हुए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। छपरौली निवासी संजय खोखर आरएसएस (RSS) के पुराने कार्यकर्ताओं में से एक थे। 
संजय खोखर ककोर कला गांव के जूनियर हाईस्कूल में शिक्षक थे। मंगलवार सुबह अपने घर से तिलवाड़ा मार्ग पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकले ही करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक के खेत के पास उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के किसान मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। हत्या की सनसनीखेज वारदात के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। भाजपा कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। 

ग्रामीणों ने बढ़ते अपराध पर गुस्सा जाहिर किया है। सूचना मिलते ही एएसपी अनित कुमार और सीओ आलोक कुमार मौके पर पहुंचे। आपको बता दें की संजय खोखर साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के जिला अध्यक्ष थे।

Share
Now