उपचुनाव में आजम खान का इशारा अखिलेश यादव के ही रहेंगे….

सीतापुर जेल में बंद रहे आजम खां को रिहा न करा पाने और उनसे जेल में न मिल पाने को लेकर शुरू हुई अखिलेश और आजम के बीच नाराजगी अब खत्म होती नजर आ रही है।

सीतापुर जेल में बंद रहे आजम खां को रिहा न करा पाने और उनसे जेल में न मिल पाने को लेकर शुरू हुई अखिलेश और आजम के बीच नाराजगी अब खत्म होती नजर आ रही है। पिछले दिनों इसकी बानगी दिल्ली के अस्पताल में देखने को भी मिल गई। एक जून को दिल्ली के सरगंगाराम अस्पताल में भर्ती आजम खां को देखने पहुंचे अखिलेश यादव ने रामपुर और लखनऊ के बीच खड़ी नाराजगी की दीवार को गिरा दिया है। सूत्रों के मुताबिक आजम खां के दर्द में अखिलेश यादव दवा के तौर पर काम आए हैं। दोनों नेताओं के बीच चली बातचीत के बाद आजम और अखिलेश के बीच फैली नाराजगी का भी इलाज हो गया।

कहा यहां तक जा रहा है कि आजम के दर्द का अखिलेश ने इलाज कर दिया है। यह दर्द रामपुर लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी को लेकर था। आजम खां का गढ़ कहे जाने वाले रामपुर में सपा के सामने अपना प्रत्याशी उतारने की चुनौती थी। आजम से नाराजगी के चलते सपा के लिए ये मुमकिन नहीं था। यही वजह मानी जा रही है कि दिल्ली जाकर अखिलेश ने पहले सारी नाराजगियों को दूर किया और रामपुर में सपा से उम्मीदवार पर एक बार फिर आजम के परिवार के सदस्य पर ही दांव लगाया।

राजनीति सूत्रों के मुताबिक अखिलेश ने आजम की पत्नी तजीन फातिम को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है। हालांकि सपा ने अपने पत्ते अभी नहीं खोले हैं। सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन है। शनिवार को सपा की ओर से तजीन फातिमा और आसिम रजा ने पर्चा खरीदा है। हालांकि अभी दोनों ही प्रत्याशियों के नामों का पार्टी की ओर से ऐलान नहीं किया गया है। इसको लेकर अभी संशय बरकरार है। माना जा रहा है कि सोमवार तक सपा रामपुर और आजमगढ़ में अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती है

भाजपा से लोधी, सपा से तजीन और कांग्रेस से संजय ने लिया पर्चा

रामपुर लोकसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव के लिए छठे दिन भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी ने अपने प्रतिनिधि के माध्यम से पर्चा ले लिया। इसके अलावा सपा की ओर से डा.तजीन फात्मा और आसिम राजा और कांग्रेस की ओर से संजय कपूर ने भी पर्चा लिया। इस तरह पांच लोगों ने शनिवार को नामांकन पत्र और ले लिया। इस तरह अब तक 17 लोग पर्चा ले चुके हैं। हालांकि अभी तक किसी ने पर्चा दाखिल नहीं किया है।

रामपुर में लोकसभा सीट पर उप चुनाव के लिए 23 जून को वोटिंग होनी है। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। डीएम कोर्ट में चल रहे नामांकन के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए हैं। शनिवार को नामांकन के छठे दिन भी किसी ने भी पर्चा दाखिल नहीं किया। हालांकि प्रत्याशी की घोषणा होने के बाद भाजपा के प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी ने अपने प्रतिनिधि कृष्ण अवतार लोधी के माध्यम से डीएम कोर्ट से पर्चा लिया। इसके बाद ही सपा की ओर से सपा के शहर विधायक आजम खां की पत्नी डा.तजीन फात्मा के नाम से सपा के शहर अध्यक्ष आसिम राजा ने पर्चा ले लिया। आसिम राजा ने खुद भी एक पर्चा लिया है। इसके अलावा कांग्रेस की ओर से बिलासपुर के पूर्व विधायक संजय कपूर ने पर्चा लिया। एक निर्दलीय प्रत्याशी ने पर्चा भी लिया है।

Share
Now