Home / Politics / आज़ाद समाज पार्टी ने करनवीर सिंह को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बने मुख्य जिला प्रभारी…

आज़ाद समाज पार्टी ने करनवीर सिंह को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बने मुख्य जिला प्रभारी…

सहारनपुर! आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने संगठन को और अधिक मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए करनवीर सिंह को मुख्य जिला प्रभारी, सहारनपुर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद के निर्देश पर की गई है! करनवीर सिंह इससे पहले भी पार्टी में जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने और बहुजन समाज के मुद्दों को मजबूती से उठाने का काम किया। उनकी कार्यशैली, संगठनात्मक क्षमता और पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है।
करनवीर सिंह को क्षेत्र में एक मिलनसार, कर्मठ और संघर्षशील नेता के रूप में जाना जाता है। वे हमेशा कार्यकर्ताओं के बीच सक्रिय रहते हैं और आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाते रहे हैं। पार्टी सूत्रों का मानना है कि उनकी नियुक्ति से सहारनपुर जिले में आज़ाद समाज पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
नियुक्ति के बाद करनवीर सिंह ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे और बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय के सिद्धांत पर चलते हुए संगठन को और सशक्त बनाएंगे।
पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में इस नियुक्ति को लेकर उत्साह का माहौल है!

Tagged:
[post-views]
Share
Now