किरतपुर
भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीम किरतपुर ब्लॉक की समीक्षा सभा का आयोजन ब्लॉक कार्यालय नगर अध्यक्ष पिंकी देवी के निवास स्थान पर किया गया जिसमें ब्लॉक स्तर व ग्राम स्तर की पदाधिकारियों से विस्तृत चर्चा की गयी!
टीम प्रबंधक हरवेंद्र राणा ने बताया कि देश में महिलाओं पर हो रहे उत्तपीड़न व शोषण में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और सरकार व प्रसाशन भी मौन हैं, हाल ही में हरियाणा के भिवानी की बेटी मनीषा के साथ जिस प्रकार बर्बरता हुई है और प्रसाशन उसे सुसाइड केस का रूप देने में लगा हुआ है उससे तो यही लगता है कि महिलाओं को इंसाफ़ मिलना बड़ा मुश्किल है!
समीक्षा सभा में मनीषा की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया और टीम स्वराज के द्वारा सरकार व प्रसाशन से न्याय की माँग रखी गयी!
जिला अध्यक्ष निशि चौधरी ने बताया कि यदि महिलाओं को इंसाफ चाहिए तो अपनी लडाई स्वयं ही लड़नी पड़ेगी और यह तभी संभव है जब आप सभी संगठित होकर काम करेंगे!
ब्लॉक अध्यक्ष विमलेश देवी ने सभी से टीम को मजबूत करने व ब्लॉक के हर गाँव से महिलाओं को टीम से जोड़ने की अपील की!
मुख्य ब्लॉक उपाध्यक्ष ललिता चौधरी ने भी सभी से सक्रिय होकर कार्य करने को कहा!
समीक्षा सभा में प्राची राजपूत, ज्योति शर्मा, मोनिका राजपूत, विन्कु चौधरी, मोनी रानी, अमिता चौधरी, शिवानी देवी, बबली देवी, कमला देवी, अन्जू देवी, पूनम देवी, संतोष देवी, ममता देवी, रीता देवी, विनोद देवी, सर्वेश देवी आदि बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं!
महिलाओं पर अत्याचारों में हो रही बढ़ोतरी : टीम स्वराज






