Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

एशियाई खेल 2023–भारत की झोली में आये 20 पदक,तो आज देश को मिले 6 पदक….

चीन में हो रहे एशियाई खेलो में 2023 में भारत को अपने निशानेबाजों से आज कुछ और पदकों की आस होगी।

प्रतियोगिता के पहले दिन भारत को 5 , दूसरे दिन छह और तीसरे दिन 3 पदक मिले। कुल 20 पदकों के साथ भारत पदक तालिका में 6 स्थान पर है। इसमें 5 स्वर्ण, 5 रजत और 10 कांस्य पदक शामिल हैं। आज शूटिंग में2 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक मिले।

वही विष्णु सरवनन ने पुरुषों की डिंगी ILCA 7 में 34 के नेट स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता। जबकि सिंगापुर के लो जून हान रयान ने 26 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। महिलाओं की एकल डोंगी ILCA6 में, नेथरा कुमानना चौथे स्थान पर रहीं।

तो एशियाई खेलों में भारतीय निशानेबाजों का शानार प्रदर्शन जारी है। भारत ने पुरुष टीम स्कीट में कांस्य पदक जीता है। टीम इंडिया 355 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर कजाकिस्तान के साथ बराबरी पर थी। इसके बाद भारत ने वापसी कर पदक पक्का किया।

भारतीय शूटिंग टीम ने आज भी पदक दिलाया है। भारत ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है। मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान ने 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है!

Share
Now