Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार…..

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बोकारो, सुश्री कुमारी रंजना अस्थाना के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 17 .09. 2023 से 25 .12.2023 तक चलने वाला 100 दिवसीय जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के तहत आज दिनांक 14 अक्टूबर 2023 को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुश्री निभा रंजन लकड़ा एवं न्यायिक दंडाधिकारी सह सिविल जज तृतीय सुश्री तबिंदा खान द्वारा चास के सोलंगीडीह में स्थित बाबा बैद्यनाथ जन सेवा समिति वृद्धा आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के बीच जागरूकता कार्यक्रम किया गया । जिसमे उन्होंने वृद्ध आश्रम को संचालित करने वाले व्यक्तियों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लिए एवं उनके भोजन दवा और दिनचर्या से अवगत हुए। इस कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो के सचिव के साथ पीएलबी दिगंबर दुबे, रतीलाल कुंभकार, यादू महतो आदि उपस्थित थे उक्त जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो के सचिव सुश्री निभा रंजन लकड़ा द्वारा दीवृद्ध आश्रम के जगह कृपया वृद्ध सेवा आश्रम कर लेंगे

Share
Now