दिल्ली में एक और हैवानियत !राहुल ने प्रेमिका गुलशाना की गला दबाकर की हत्या फिर कमरा बन्द कर हुआ फरार। पुलिस ने……

श्रद्धा हत्याकांड का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि दिल्ली के सरिता विहार इलाके से एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोपी युवक सहमति संबंध (लिव-इन) में साथ रहने वाली महिला की हत्याकर शव को घर में बंदकर फरार हो गया। फरार होने से पहले करीब नौ घंटे उसने शव के साथ बिताए। यही नहीं, दो दिनों तक महिला के शव को देखने वह रात में घर में आता रहा। आरोपी ने महिला की हत्या उसकी एक वर्ष की बेटी के सामने की। जाते वक्त वह बेटी को भी साथ ले गया। उसको संदेह था कि महिला का किसी से अवैध संबंध है। राहुल वर्मा महिला से शादी करना चहाता था। सरिता विहार थाना पुलिस ने आरोपी युवक को पांच दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सरिता विहार पुलिस को 12 नवंबर को दोपहर 2.25 बजे सूचना मिली थी कि मदनपुर खादर में एक घर में महिला बेहोश पड़ी है और घर बाहर से बंद है। सूचना के बाद एसीपी, सरिता विहार जगदेव सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र राणा, एसआई दीपक धांडा, एएसआई लियाकत अली व एएसआई रमेश कुमार की टीम ने जांच शुरू की।

पुलिस टीम को मौके पर मकान मालिक परम बिधूड़ी मिला। मकान बाहर से बंद था। पुलिस ने गेट तोड़ा तो एक महिला (22) बेसुध पड़ी हुई थी। पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। परम ने बताया कि उसके मकान में करीब 20 दिन से राहुल किराए पर रहता था। राहुल ने उसे फोन कर बताया था कि उसकी महिला दोस्त गुलशाना घर में मृत पड़ी है। इस पर पुलिस ने राहुल के भाई प्रवीण से संपर्क किया। राहुल का परिवार भी मदनपुर खादर में रहता है। प्रवीण ने बताया कि राहुल एक महिला के साथ करीब 20 दिन से सहमति संबंधों में रह रहा था। महिला की एक वर्ष की बेटी भी है।

रात को शव को देखने आता था
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार राहुल गुलशाना पर संदेह करता था कि उसका किसी और से संबंध है। इस बात पर इनका आए दिन झगड़ा होता रहता था। गुलशाना ने उससे पांच हजार हजार मांगे। इस बात पर झगड़ा हो गया। इस झगड़े में उसने 10 नवंबर को दोपहर के समय गुलशाना की हाथों व चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी रात दस बजे तक महिला की एक वर्ष की बेटी के साथ शव के साथ रहा। रात 10 बजे वह बेटी को लेकर घर से फरार हो गया। उसने बेटी को किसी को दे दिया और फरार हो गया। इसके बाद आरोपी रात दो बजे गुलशाना के शव को देखने घर में आया था। इस तरह वह आता रहा। इसके बाद उसने मकान मालिक को सूचना दी थी। राहुल ओखला में प्राइवेट नौकरी करता था। उसके पिता इलाके में सुनार की दुकान चलाते हैं।

Share
Now