Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

कांग्रेस पार्टी को एक और झटका-प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा….

लखनऊ.

उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है. बीते दिनों कांग्रेस के दिग्गज ब्राह्मण नेता जितिन प्रसाद के बाद अब कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ललितेशपति त्रिपाठी ने भी इस्तीफादे दिया. कांग्रेस से विधायक रहे ललितेशपति त्रिपाठी पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी के प्रपौत्र हैं. ललितेशपति त्रिपाठी की चार पीढ़ियों का कांग्रेस से पुराना नाता रहा है.

जिसके चलते ललितेशपति त्रिपाठी भी न सिर्फ गांधी परिवार के बेहद करीबी माने जाते थे, बल्कि ललितेशपति त्रिपाठी कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के यूपी दौरे पर अक़्सर उनके साथ नजर आते थे.

हालांकि इस दौरान अब तक ललितेशपति त्रिपाठी ने अपने कांग्रेस से इस्तीफे का ऐलान खुद से तो नहीं किया है, लेकिन ललितेशपति त्रिपाठी ने अपने ट्विटर एकाउंट से कांग्रेस का नाम हटाकर अपने कांग्रेस से इस्तीफे की पुष्टि कर दी है.

दरअसल, पूर्व सीएम कमलापति त्रिपाठी परिवार के राजनैतिक वारिस ललितेशपति त्रिपाठी ने अपने राजनैतिक कॅरियर की शुरुआत 2012 में कांग्रेस के टिकट पर मिर्जापुर के मड़िहान विधानसभा से चुनाव जीतकर की थी. जिसके बाद कांग्रेस ने ललितेशपति त्रिपाठी को 2014 में मिर्जापुर से लोकसभा का चुनाव लड़ाया, लेकिन ललितेशपति त्रिपाठी चुनाव हार गए.

फिर 2017 के विधानसभा चुनाव में भी ललितेशपति त्रिपाठी के मड़िहान विधानसभा से चुनाव हार जाने के बावजूद उन्हें 2019 में एक बार फिर मिर्जापुर से लोकसभा का चुनाव लड़ाया गया. लेकिन ललितेशपति त्रिपाठी ये चुनाव भी हार जाने के बाद उन्हें संगठन से जुड़ी कई अहम जिम्मेदारी देते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष भी बनाया गया था.

जिसके चलते कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के सोनभद्र दौरे समेत कई कार्यक्रमों के जरिये कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने में ललितेशपति त्रिपाठी ने बेहद अहम भूमिका निभाई थी

Share
Now