Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका ने उठाया बड़ा कदम, 12 रूसी डिप्लोमेट्स को देश.

यूक्रेन की सेना ने मंगलवार को कहा कि रूसी सैनिकों ने राजधानी कीव पर फिर से हमला शुरू कर दिया है। यूक्रेन के सशस्त्र बलों के एक अधिकारी ने सोशल मीडिया पर कहा कि कीव के आसपास की स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, दुश्मन (रूसी सैनिक) आक्रामक क्षमता खो रहा है लेकिन फिर भी वह सैन्य और नागरिक ठिकानों पर हमला कर रहा है। पोस्ट में दावा किया गया है कि रूस, बेलारूस की सर्वोच्च उच्च प्रशिक्षित सैन्य इकाइयों की मदद लेने की योजना बना रहा है और साथ ही अपने सैन्य हवाई यातायात के लिए बेलारूसी हवाई क्षेत्र का उपयोग करने पर भी जोर दे रहा है।

वहीं अब इस बीच अमेरिका ने एक बड़ा कदम उठाया है। अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र में रूस के 12 डिप्लोमेट्स को देश से निकलने का आदेश दिया है। रूसी राजदूत की ओर से ये जानकारी दी गई है। वहीं, रूस ने अमेरिका के इस कदम को शत्रुतापूर्ण कदम बताया है। अमेरिका ने कहा है कि रूस के 12 डिप्लोमेट्स को ‘नॉन डिप्लोमेटिक एक्टिविटीज’ के कारण देश से बाहर निकलने के लिए कहा गया है, हमने रूस के 12 इंटेलिजेंस ऑपरेटिव्स को देश से निकाला है।

इसके अलावा न्यूक्लियर जंग पर बाइडेन का बड़ा बयान सामने आया है। बाइडेन ने कहा कि न्यूक्लियर जंग की चिंता की जरूरत नहीं है। वहीं यूक्रेन की मदद के लिए फिनलैंड भी आगे आया। फिनलैंड यूक्रेन को 2500 असॉल्ट राइफल, डेढ़ लाख बुलेट देगा।

Share
Now