Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

गजब : यहां स्टेज पर बैठी दुल्हन ने की हर्ष फायरिंग: धड़ाधड़ हवा में चलाई गोलियां देखते रह गए सभी, हुआ वीडियो वायरल…..

शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें स्टेज पर बैठी हुई दुल्हन अपने हाथ में रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग कर रही है। साथ में उसका दूल्हा भी बैठा है।

साइड में खड़े एक युवक ने इस दुल्हन को यह रिवाल्वर पकड़ाई। उसके बाद दुल्हन ने हवा में चार फायर किए। फायर करने के बाद दुल्हन ने यह रिवाल्वर पर स्टेज पर खड़े युवक को दे दी। यह वीडियो हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर में एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह का बताया जा रहा है।

बताते हैं कि इस गेस्ट हाउस में यह शादी शुक्रवार को ही हुई थी और इसी दौरान इस दुल्हन ने वहां हर्ष फायरिंग की। दुल्हन हाथरस जंक्शन क्षेत्र की बताई जा रही है और जो युवक इसे रिवाल्वर दे रहा है, वह भी हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है।

Share
Now