Home / News / सड़क बनने में हुई भ्रष्टाचारी की सभी हदें पार!

सड़क बनने में हुई भ्रष्टाचारी की सभी हदें पार!

अज़ीज़ अहमद सिद्दीकी
पुरकाजी

जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा पुरकाजी में पुराने हाइवे पर पुरानी घास मंडी से लेकर सूली वाला बाग तक सड़क का एक टुकड़ा काफी चर्चा में है! यह सड़क कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के सहयोग से PWD ने निर्माण की है सड़क बनने के एक माह बाद से ही वह सड़क कई बार टूटकर बन चुकी है लेकिन अभी तक उस पर मजबूती से ठोस कदम नहीं उठाया गया है! आए दिन यह सड़क का टूटड़ा धंस जाता है बाद में उसको ही रिपेयर कर दिया जाता है! ठेकेदार ने इस सड़क को बनाने में घोर लापरवाही बरती है जिसकी खबर सोशल मीडिया पर 3 अगस्त में भी वायरल हुए थी! स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकदार ने निर्माण सामग्री में बहुत ज्यादा मिलावट की है तभी यह सड़क कई बार टूट चुकी है! जिसकी शिकायत मंत्री अनिल कुमार से भी की गई थी कैबिनेट मंत्री ने कहा था कि अधिकारियों से बात करूंगा लेकिन लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कैबिनेट मंत्री को बदनाम करने में लगे हुए है ऐसा लग रहा है कि जानबूझ कर बात को नजर अंदाज किया जा रहा है! आखिर कब तक इस सड़क को बार बार रिपेयर करना पड़ेगा! क्या कोई बड़ी दुर्घटना का इंतजार किया जा रहा है!

Tagged:
[post-views]
Share
Now