Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

यूपी की सीट से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव , शिवपाल की सीट भी लगभग हुई फाइनल जाने…..

सीएम योगी के गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी विधानसभा चुनाव में कूदने का फैसला कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि इससे पहले अखिलेश के आजमगढ़ और संभल की सीटों से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन गुरुवार को अखिलेश के चुनाव लड़ने को लेकर सपा ने स्थिति को साफ कर दिया है। आपको बता दें कि मैनपुरी सपा का गढ़ माना जाता है। इस समय मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव सांसद हैं। मैनपुरी के अलावा इटावा, फर्रुखाबाद, सैफई भी सपा का घर माना जाता है।

शिवपाल सिंह यादव जसवंतनगर से लड़ सकते हैं चुनाव?
योगी आदित्यनाथ की राह पर निकले अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल सिंह यादव भी यूपी के चुनावी रण में कूदने जा रहे हैं। हालांकि शिवपाल यादव किस सीट से चुनाव लड़ेंगे इसको लेकर अभी स्थिति साफ नहीं हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रगतिशील पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव जसवंतनगर सीट से मैदान में उतर सकते हैं। बता दें कि गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ के चुनाव लड़ने की खबर के बाद सपा में भी अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने को लेकर हलचल शुरू हो गई थी। गुरुवार दोपहर तक समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव कहां से चुनाव लड़ेंगे इसको लेकर उहा-पोह की स्थिति बनी हुई थी।

Share
Now