Home / News / भाकियू (अराजनीतिक) की कमान संभालेंगे अजेंद्र कुमार! नए जिला अध्यक्ष नियुक्त…..

भाकियू (अराजनीतिक) की कमान संभालेंगे अजेंद्र कुमार! नए जिला अध्यक्ष नियुक्त…..

आज देहरादून में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसान, पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। इस बैठक में संगठनात्मक निर्णय लेते हुए श्री अजेन्द्र कुमार को देहरादून जनपद का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

समारोह में किसानों ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया और श्री अजेन्द्र कुमार का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और किसानों की एकजुटता को सराहा।

जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालते हुए श्री अजेन्द्र कुमार ने सभी किसानों को आश्वासन दिया कि वह किसानों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा, “किसानों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। मैं पूरी निष्ठा और संकल्प के साथ किसानों की आवाज़ बनकर खड़ा रहूँगा।”

बैठक के अंत में संगठन ने आने वाले समय में किसानों की समस्याओं को लेकर संघर्ष तेज़ करने का संकल्प भी लिया।

Tagged:
[post-views]
Share
Now