भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि मानसून महाराष्ट्र में एंट्री कर चुका है. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून महाराष्ट्र पहुंच गया है. मौसम विभाग के पुणे विभाग के प्रमुख डॉ. ने इसकी जानकारी दी. वहीं, दूसरी ओर मानसून ने हैदराबाद में भी एंट्री कर ली है,लोगों को प्रचंड गर्मी से अब राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र में आ गया है.
महाराष्ट्र के लोगों के लिए बेहद खुशी की खबर आई है. आखिरकार, दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र में आ गया है,मौसम विभाग की पुणे शाखा के प्रमुख ने इसकी जानकारी दी है. डॉ. होसालिकर ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून कोंकण के रत्नागिरी, सोलापुर और आगे मेडक,भद्राचलम विजयनगरम और फिर बंगाल की खाड़ी से इस्लामपुर तक पहुंच गया है.
बुधवार तड़के मुंबई के बायकुला, दादर इलाकों में प्री-मॉनसून बारिश हुई। अचानक हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। पश्चिमी उपनगरों में बांद्रा, अंधेरी और बोरीवली इलाकों में भी बारिश की फुहारें पड़ीं। पिछले कुछ दिनों से गर्मी से परेशान मुंबईवासियों को बारिश से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के कोलाबा केंद्र ने बुधवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि सांताक्रूज केंद्र ने अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।दक्षिण-पश्चिम मानसून आखिरकार राज्य में आ गया है. यह प्रदेश के किसानों के लिए राहत पहुंचाने वाली खबर है,अब सवाल है कि महाराष्ट्र में कब बारिश होगी. महाराष्ट्र में मानसून के लिए अनुकूल मौसमी परिस्थितियां बन गई है. यहां बता दें पिछले तीन-चार दिनों से प्रदेश में प्री-मानसून बारिश हो रही है,इस समय 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने राज्य के अन्य हिस्सों में भी चार दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। रिपोर्ट:- अमित कुमार सिन्हा