Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

एग्जिट पोल के बाद बोली सपा हम 300 से ज्यादा सीटें ला रहे हैं कार्यकर्ता सतर्क रहें मतगणना पर ध्यान दें…

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के सभी सात चरणों की वोटिंग समाप्त हो गई है। अब 10 मार्च को मतगणना होगी। इससे पहले सोमवार को आए कई एग्जिट पोल्स के मुताबिक, यूपी में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ की अगुआई में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार बनने जा रही है। वहीं, 2017 के मुकाबले प्रदर्शन में काफी सुधार के बावजूद सपा सरकार बनाने से दूर रह सकती है। इस बीच अखिलेश यादव के चारा और सपा के राज्यसभा सांसद राम गोपाल यादव ने एग्जिट पोल्स को खारिज करते हुए दावा किया है कि उनकी पार्टी 300 से अधिक सीटें जीतने जा रही है।

राम गोपाल यादव ने अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी को टैग करते हुए ट्वीट किया, ”एग्जिट पोल्स मॉनिटर्ड हैं। समाजवादी गठबंधन 300+ सीटें जीत रहा है। उम्मीदवार और कार्यकर्ता सावधानी पूर्वक मतगणना कराएं और 10 मार्च को विजय पताका फहराने के लिए तैयारी करें।”

आज तक एक्सिस के मुताबिक, सपा को 71 से 101 सीटें मिल सकती हैं। एबीपी-सी वोटर ने सपा को 132 से 148 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। न्यूज 24 चाणक्या ने सपा गठबंधन को 105 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की है। टाइम्स नाउ वीटो ने 151 सीटें मिलने की बात कही है तो रिपब्लिक पी मार्क ने सपा को 140 सीट मिलने की बात कही है।

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने उत्तर प्रदेश में भाजपा और उसके सहयोगियों के लिए 288-326 सीट और सपा गठबंधन के लिए 71-101 सीट का अनुमान जताया, न्यूज 24-टुडे के चाणक्य ने राजग के लिए 294 सीट और अखिलेश यादव के नेतृत्व वाले गठबंधन के लिए 105 सीट की संभावना जताई। न्यूज 24-टुडेज चाणक्य ने उत्तर प्रदेश में भाजपा गठबंधन को 43 फीसदी और सपा और उसके सहयोगियों को 35 फीसदी मत प्रतिशत मिलने का अनुमान जताया है। सीएनएन न्यूज 18-मैट्रिज के एग्जिट पोल में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और सहयोगियों के लिए 262-277 सीट और उत्तर प्रदेश में सपा और सहयोगियों के लिए 119-134 सीटें मिलने का अनुमान जताया। टाइम्स नाउ-वीटो ने उनके लिए क्रमशः 225 और 151 सीटें मिलने की संभावना जताई।

Share
Now