Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

हार के बाद सपा प्रत्याशी रुचि यादव के छलक पड़े आंसू- प्रशासन पर लगाया.. देखें Video….

फिरोजाबाद में शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में हारने के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) रुचि यादव की प्रत्याशी रो पड़ीं। रुचि यादव ने आरोप लगाया है कि सपा के सदस्यों को वोट देने से पहले विपक्षी के पास ले जाया गया। जिला प्रशासन ने धोखाधड़ी की है।

बता दें कि फिरोजाबाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित प्रत्याशी हर्षिता सिंह ने जीत दर्ज की है। एमबीए पास हर्षिता सिंह पूर्व मंत्री जयवीर सिंह की पुत्रवधू हैं।

उन्होंने वार्ड संख्या-15 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता था। अब उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। उनकी जीत से भाजपाइयों में खुशी की लहर है। वहीं हार के बाद सपा के खेमे में मायूसी छा गई

फिरोजाबाद में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए शनिवार सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान हुआ। सभी 33 सदस्यों ने वोट डाले। भाजपा समर्थित हर्षिता सिंह के पक्ष में 18 वोट पड़े, जबकि 12 सपा को वोट पड़े। जबकि तीन वोट निरस्त हो गए। इस तरह हर्षिता ने छह वोटों से जीत दर्ज की है। 

Share
Now