Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

महिला हॉकी में भारत की हार के बाद वंदना कटारिया के घर पर गाली गलौज जानिए पूरा मामला !

Is

चंद्रशेखर कटारिया ने कहा कि भारत की हार पर खुशी जताते हुए अराजकतत्वों ने उनके घर के बाहर आकर पटाखे फोड़े और शर्ट उतारकर डांस किया था।

बुधवार को महिला हॉकी टीम भारत और अर्जेंटीना के बीच हुए मुकाबले में 2-1 से हार गई थी। आरोप है कि महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर रोशनाबाद गांव में दो युवकों ने भारत की हार पर पटाखे जलाए थे।

सिडकुल एसओ लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि चंद्रशेखर कटारिया पुत्र नाहर सिंह कटारिया रोशनाबाद की शिकायत पर 504 और 3(1) द की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

विजयपाल और अंकुर पाल निवासी रोशनाबाद को गिरफ्तार कर लिया है। सुमित चौहान पुत्र धनसिंह चौहान निवासी नवोदय नगर रोशनाबाद की तलाश की जा रही है।

Share
Now