Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

अमेरिका के बाद अब UK में अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई, भारतीय रेस्तरां भी निशाने पर…..

अमेरिका के बाद अब यूके से भी निर्वासन की तैयारी चल रही है। यूके की लेबर सरकार ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू किया है। हाल ही में, यूके ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ कड़ा कदम उठाने की योजना बनाई है। इसमें भारतीय रेस्तरां समेत विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। ये छापेमारी अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई का हिस्सा हैं, जिनकी संख्या में पिछले कुछ वर्षों में वृद्धि हुई है। यूके सरकार का उद्देश्य अवैध प्रवासन को नियंत्रित करना और अवैध श्रम के खिलाफ सख्त कदम उठाना है।

इन छापेमारीयों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि रेस्तरां और अन्य व्यवसायों में काम करने वाले श्रमिकों का कानूनी दस्तावेज और वर्क परमिट सही हो। यह कदम न केवल अवैध प्रवासियों के खिलाफ है, बल्कि यह उन व्यवसायों के लिए भी चेतावनी है जो इन नियमों का उल्लंघन करते हैं।

हाल ही में 828 स्थानों पर छापा मारा गया। इसमें 609 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों में सबसे ज्यादा पंजाबी हैं, जो स्टडी या टूरिस्ट वीजा पर यूके गए थे। ये वीजा की अवधि खत्म होने पर अवैध रूप से यूके में रह रहे थे।

Share
Now