आखिर अजीम मंसूरी की मुराद हुई पूरी-सगाई हुई पक्की-जाने किससे होगा रिश्ता..

  • कैराना के अजीम मंसूरी को आखिरकार दुल्हन मिल ही गई।
  • उसी की कद काठी की हापुड़ निवासी लड़की से अजीम के परिजनों ने उसकी सगाई पक्की कर दी है।
  • अगले साल शादी होने की उम्मीद है।
  • सगाई पक्की होने पर अजीम ने कहा कि वह शादी होने के बाद अपनी दुल्हन को लेकर सबसे पहले हज करने जाएंगे।

शामली के कैराना में दो फीट छह इंच कद वाले अजीम मंसूरी का आखिरकार रिश्ता पक्का हो गया। उसके माता-पिता ने हापुड़ निवासी लड़की से उसका रिश्ता पक्का कर दिया है। निकाह अगले साल होगा।
मोहल्ला जोड़वा कुआं निवासी 27 साल के अजीम मंसूरी का निकाह इसलिए नहीं हो रहा था कि उसका कद 2 फीट 6 इंच है।

जनपद शामली के कैराना नगर के मोहल्ला जोड़वा कुआं निवासी 27 साल के अजीम मंसूरी की शादी उनकी कम हाइट के चलते नहीं हो पा रही थी। अजीम की हाईट करीब ढाई फिट है और बालिग होने के साथ ही उसने भी दूसरों की तरह शादी के सपने देखने शुरु कर दिये थे मगर परिवार वालों की तमाम कोशिशों के बाद भी अजीम का कहीं रिश्ता नहीं हो पा रहा था। आखिर करीब एक महीना अजीम मंसूरी शामली कोतवाली और महिला थाने पहुंच गया और पुलिस से अपनी शादी कराने की गुहार लगाई। तभी से सोशल मीडिया पर अजीम मंसूरी एक सेलिब्रिटी बन कर उभर गए।

सोशल मीडिया पर छाने के बाद दिल्ली, गाजियाबाद व गजरौला सहित अन्य जगहों से अजीम मंसूरी के रिश्ते आने शुरू हो गए और कई लड़कियों ने उसको सोशल मीडिया पर शादी के लिए प्रपोज भी किया। इसी दौरान हापुड़ निवासी एक व्यक्ति ने अजीम मंसूरी के पिता हाजी नसीम मंसूरी से संपर्क किया और अजीम मंसूरी के कद की अपनी 27 वर्षीय लड़की से अजीम की शादी कराने का प्रस्ताव रखा।

बताया गया है कि अजीम मंसूरी की होने वाली दुल्हन बीकॉम फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही है और कुरान शरीफ की पढ़ाई पूरी कर चुकी है। वही अजीम मंसूरी के कद वाली लडकी के परिजनों की ओर से शादी का प्रस्ताव आने के बाद बुधवार को अजीम मंसूरी के पिता व उनकी मां हापुड पहुंचे और अजीम मंसूरी की होने वाली दुल्हन को देखा तथा उसकी सगाई पक्की कर दी। अजीम मंसूरी का चाचा निसार मंसूरी ने बताया कि फिलहाल अजीम मंसूरी की सगाई पक्की हो गई है। करीब 1 साल बाद अजीम मंसूरी की शादी कर दी जाएगी। 

उधर अजीम मंसूरी की सगाई की खबर सुनने के बाद सोशल मीडिया पर अजीम मंसूरी के चाहने वाले उनको बधाई दे रहे हैं। अजीम मंसूरी ने कहा कि वह अब बहुत खुश है। शादी होने के बाद वह अपनी दुल्हन को लेकर मक्का मदीना में हज करने के लिए जाएगा

Share
Now