Join Us

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के ममेरे भाई को बदमाशों ने मारी गोली- आरोपी….

  • बिहार में बेफौफ अपराधियों ने शनिवार को बड़ी वारदात को अंजाम दिया।
  • सहरसा के बैजनाथपुर चौक के पास दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के दूर के ममेरे भाई राजकुमार सिंह को बाइक सवार तीन अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मार दी।
  • अपराधियों ने उनके कर्मी मो. अमीर हसन को भी गोली मारकर घायल किया है।
  • वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए।
  • दोनों को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। 

पटना: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद है। ताजा मामला बिहार के सहरसा का है। यहां बदमाशों ने शनिवार को दिवंगत फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के ममेरे भाई राजकुमार सिंह और उनके साथी को बदमाशों ने गोली मार दी है। दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। राजकुमार सिंह के साथी की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं इस मामले में अभी तक पुलिस के हाथ काई भी आरोपी नहीं लगा है

राजकुमार सिंह दिवंगत फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के ममेरे भाई है। सहरसा में बाइक शोरुम के मालिक राजकुमार सिंह समेत दो लोगों को शनिवार को दिनदहाड़े गोली मार दी गई। इस वारदात में राजकुमार सिंह की किस्मत अच्छी रही कि गोली इनकी जांघ में लगी। इनके साथ बाइक से जा रहे एक मोटर मैकेनिक को छाती में गोली लगी है। उसकी हालत गंभीर है। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने राजकुमार सिंह के पैर में फंसी गोली को निकाल दिया, जबकि उनके स्टाफ के पेट में अभी भी गोली फंसी हुई है।  

राजकुमार सिंह सरहसा में यामहा कंपनी के मोटरसाइकिल के शो रूम के मालिक हैं। ये वारदात उस वक्त हुई जब राजकुमार सिंह अपने सहयोगी अली हसन के साथ शोरूम जा रहे थे। मोटर साइकिल पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने राजकुमार सिंह और उनके सहयोगी को गोली मारी। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन करने पहुंच गई है। दोनों को गोली क्यों मारी गई? ये अभी साफ नहीं हो सका है। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीकैमरे की फुटेज खंगाल रही है। 

सहरसा की एसपी लिपि सिंह का कहना है कि राजकुमार और अली हसन जब सहरसा कॉलेज के पास बैजनाथपुर चौक पर पहुंचे थे, तीन अज्ञात बदमाशों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया और उनपर गोलीबारी कर दी। हमें इस अहम जानकारी मिली है और आरोपी बहुत जल्द पकड़े जाएंगे।

Share
Now