Home / News / आस्था को मिला माँ का आंचल

आस्था को मिला माँ का आंचल

नवदीप शुक्ला, जिला पदाधिकारी, बाँका द्वारा विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान, बाँका में आवासित बालिका आस्था को मुंबई निवासी दम्पति सुमेध किरण विजयकर एवं श्वेता सुमेध विजयकर को गोद दिए जाने संबंधी दत्तकग्रहण विनियम, 2022 के आलोक में अंतिम आदेश पारित किया गया।

बच्ची की स्वास्थ्य प्रगति एवं सभी आवश्यक औपचारिकताओं की पूर्ति के उपरांत आदेश पारित किया गया। आदेश प्राप्त होने पर दम्पति ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की। दत्तक पिता सुमेध किरण विजयकर आईटी प्रोडक्ट ऑनर हैं, जबकि दत्तक माता श्वेता विजयकर गृहिणी हैं। वैसे तो बांका जिला का विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान कितनी ही माँओ की सुनी गोद में बच्चों को देकर खुशियाँ लौटाई है। कितने ही सुने आंगन में बच्चों की किलकारियाँ गुंजने लगा।
इस अवसर पर सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई अभय कुमार, बाल संरक्षण पदाधिकारी सुधीर कुमार तथा संस्थान के सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिला पदाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि बच्चों को गोद लेने की प्रक्रिया केवल विधि सम्मत एवं सरकारी प्रक्रिया के माध्यम से ही पूरी की जानी चाहिए। उन्होंने दत्तकग्रहण विनियम, 2022 के प्रावधानों का पालन करने पर बल देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अपनी खुशी व्यक्त की। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।

Tagged:
[post-views]
Share
Now