Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

खतरे में पड़ सकती है आम आदमी पार्टी की मान्यता? भाजपा ने उठाई ये मांग….

दिल्ली में शराब घोटाले पर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति तेज हो चुकी है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि शराब घोटाले के असली मास्टर माइंड अरविंद केजरीवाल हैं, इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। पार्टी ने शराब घोटाले में कथित संलिप्तता के आधार पर अरविंद केजरीवाल से मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को पार्टी से बाहर करने की मांग भी की है। भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया है कि शराब घोटाले में पूरी आम आदमी पार्टी शामिल हैं। उन्होंने राजनीति में प्रयोग की बात को देश के लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताया। भाजपा ने इससे भी आगे बढ़कर आम आदमी पार्टी की मान्यता रद्द करने की मांग तक कर दी है। उसका आरोप है कि आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार के द्वारा कमाए गए धन से पंजाब और गोवा में चुनाव लड़ा। यह कदाचार है और इस आधार पर पार्टी की मान्यता रद्द की जानी चाहिए

वहीं, आम आदमी पार्टी ने इस पूरे मामले को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि शराब घोटाले जैसी कोई चीज कभी हुई ही नहीं है। उनके अनुसार एक भी पैसे का कोई लेनदेन नहीं किया गया है। चूंकि, भाजपा आम आदमी पार्टी के बढ़ते कद को स्वीकार नहीं कर पा रही है, लिहाजा उसे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

Share
Now