Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

उत्तराखंड चुनावी रण में आम आदमी पार्टी ने जारी की पहली सूची ! देखें किस सीट से कौन?

देहरादून: आज शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) ने आगामी उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 24 विधानसभाओं के लिए प्रत्याशियों के नाम जारी किए गए हैं। आप के वरिष्‍ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल गंगोत्री विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे।

ये हैं आप के 24 उम्‍मीदवार

गंगोत्री से चुनाव लड़ेंगे कर्नल अजय कोठियाल
घनसाली से चुनाव लड़ेंगे विजय शाह
विकासनगर से चुनाव लड़ेंगे प्रवीण बंसल
राजपुर रोड से चुनाव लड़ेंगे डिम्पल सिंह
ऋषिकेश से चुनाव लड़ेंगे डॉ0 राजे नेगी
BHEL रानीपुर से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत राय
भगवानपुर से चुनाव लड़ेंगे प्रेम सिंह
पिरान कलियर से चुनाव लड़ेंगे ई0 शादाब आलम
मगलौर से चुनाव लड़ेंगे नवनीत राठी
हरिद्वार ग्रामीण से चुनाव लड़ेंगे नरेश शर्मा
पौड़ी से चुनाव लड़ेंगे मनोहर लाल पहाड़ीया
चौबट्टा खाल से चुनाव लड़ेंगे दिगमोहन नेगी
कपकोट से चुनाव लड़ेंगे भूपेश उपाध्याय
बागेश्वर से चुनाव लड़ेंगे बसंत कुमार
सल्ट से चुनाव लड़ेंगे सुरेश चंद्र बिष्ट
सोमेश्वर से चुनाव लड़ेंगे डॉ0 हरीश आर्य
अल्मोड़ा से चुनाव लड़ेंगे अमित जोशी
लोहाघाट से चुनाव लड़ेंगे राजेश बिष्ट
चंपावत से चुनाव लड़ेंगे मदन मेहेर
हल्द्वानी से चुनाव लड़ेंगे समित टिक्कु
रामनगर से चुनाव लड़ेंगे शिशुपाल सिंह रावत
जसपुर से चुनाव लड़ेंगे डॉ0 युनूस चौधरी
काशीपुर से चुनाव लड़ेंगे दीपक बाली
सितारगंज से चुनाव लड़ेंगे अजय जैसवाल

Share
Now