Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

हरिद्वार में एक युवक की गोली मार कर हत्या सीसीटीवी मैं कैद हुई पूरी घटना….

हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में रेहड़ी लगाने वाले की एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुख्य आरोपी को पुलिस ने कुछ ही देर बाद हिरासत में ले लिया है। वहीं मृतक के खिलाफ भी 10 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।

बता दें घटना सोमवार सुबह करीब 5 बजे की है। जब कारण उर्फ कन्नू निवासी कुम्हारगढ़ा कनखल की हाथी पुल के पास गोली मार कर हत्या कर दी गई। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की अलग-अलग टीम में आरोपी की तलाश की। कुछ ही घंटे के अंदर मुख्य आरोपी हर्षित चड्ढा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
उससे पूछताछ की जा रही है। आखिर हत्या के पीछे क्या कारण रहा। उन्होंने बताया कि मृतक खिलाफ भी 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ गुंडा एक्ट और शराब तस्करी आदि मामले दर्ज हैं।

Share
Now