अज़ीज़ अहमद पुरकाजी मुजफ्फरनगर
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर):
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के संस्थापक महान शिक्षाविद् और समाज सुधारक सर सैय्यद अहमद खान के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कल, 18 अक्टूबर 2026 को दुबई में एक भव्य ‘सर सैय्यद डे कॉन्फ्रेंस’ का आयोजन होने जा रहा है। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में पुरकाजी नगर पंचायत के चेयरमैन जहीर फारूकी को बतौर विशेष अतिथि आमंत्रित किया गया है।
दुबई में होने वाली इस हाई-प्रोफाइल कॉन्फ्रेंस में भारत से चुनिंदा और प्रमुख हस्तियों को ही शिरकत करने का अवसर मिला है। इस सूची में पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी का नाम शामिल होना न केवल उनके लिए उपलब्धि है, बल्कि यह पूरे पुरकाजी क्षेत्र और उत्तर प्रदेश के लिए एक बेहद गर्व की बात है।
दुबई में गूंजेगी पुरकाजी की शान
सर सैय्यद डे कॉन्फ्रेंस दुनिया भर में एएमयू एलुम्नी और शिक्षाविदों द्वारा बड़े स्तर पर मनाई जाती है। दुबई के इस आयोजन में शिक्षा, समाज सेवा और नेतृत्व के क्षेत्र में योगदान देने वाले चुनिंदा लोगों को आमंत्रित किया गया है। जहीर फारूकी की इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर उपस्थिति से क्षेत्र का मान देश-विदेश में बढ़ा है।
चेयरमैन जहीर फारूकी को मिले इस अंतरराष्ट्रीय निमंत्रण से उनके समर्थकों और पुरकाजी के नागरिकों में भारी उत्साह है। लोगों का कहना है कि यह पुरकाजी के लिए ऐतिहासिक क्षण है जब यहां के प्रतिनिधि को वैश्विक स्तर पर इस प्रकार सम्मानित किया जा रहा है।










