Home / News / सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य पर किया गया मैराथन दौड़ का आयोजन।

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य पर किया गया मैराथन दौड़ का आयोजन।

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

जिला पुलिस द्वारा 5 किमी. मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य पर किया गया मैराथन दौड़ का आयोजन।

मैराथन में पुलिस, पी.टी.एस., पुलिस मित्र, सी.एल.जी. सदस्य एवं अन्य नागरिकों ने भाग लिया।

आमजन को राष्ट्रीय एकता व अखण्डता बनाये रखने का सन्देश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार आज दिनांक 28.09.2026 को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंति के उपलक्ष्य पर 5 किमी. मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन दौड को विधिवत् हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया जो मिनी सचिवालय परिसर से प्रारम्भ होकर ग्राम दुर्गपुरा तक करवाई गई।
मैराथन दौड़ में भागचन्द्र मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शोराजमल मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, विष्णुसिंह संचित निरीक्षक मय पुलिस, पी.टी.एस. के जवान, पुलिस मित्र, सी.एल.जी. सदस्य, विद्यार्थी, सामाजिक संगठन, खिलाड़ी और आम नागरिकों सहित 150 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मैराथन के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन, फिटनेस, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। उक्त मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम आकाश सुमन, द्वितीय जुगराज एवं तृतीय रामावतार मीणा रिकूट कानि. पी.टी.एस. झालावाड़ आये जिनका उपस्थित अधिकारियों द्वारा उत्साहवर्धन किया गया।
उद्देश्यः मैराथन दौड़ का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेना, युवाओं में राष्ट्रसेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना, स्वस्थ भारत और सशक्त भारत के निर्माण का संदेश देना समाज में भाईचारे, समरसता और सहयोग की भावना को मजबूत करना।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now