Join Us

हिंदी साहित्य सम्मेलन में लगा साहित्यकारों का जमघट…

बांका जिला हिंदी साहित्य के संयोजक डॉक्टर सुरेश बिंद के अगुवाई में देश को समर्पित शौर्य गाथा काव्यांजलि का आयोजन प्राक परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र बांका के प्रशाल में डॉक्टर अचल भारती की अध्यक्षता, शंकर दास के संरक्षण एवं डॉक्टर नवीन निकुंज के संचालन में संपन्न हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ श्वेता सुमन के सरस्वती वंदना के साथ हुआ । अचल भारती ने चैतन्य सिंदूरी रंग को घूलता अबीर ना समझना, नवीन निकुंज ने दानव दर्प दलन को , उदयेश रवि ने एक्के खला कुटवे धनमा, शंकर दास ने किसने कहा जमाना ठीक नहीं है, सुरेश विंद छोड़ी गैले हमारा जैसे काव्य सुनाया। प्रो० राम प्रकाश श्रीवास्तव, जयकृष्ण पासवान, लेखनी कुमारी, लक्ष्मण मंडल, आशीष सागर, टॉफी आनंद, आशीष कुमार महासागर, नंदकिशोर कर्ण , अम्बिका झा, सरयुग सौम्य, डॉक्टर ब्रह्मदेव, प्रो० ओम प्रकाश मंडल, शैलेन्द्र राम, सुनील कुमार पटेल, डॉक्टर राजेंद्र कुमार, समीर सिंह राठौर, सुनील झा सारंग, दीपक पंडित, सौम्या आनंद, एवं तुलसी आनंद जैसे कवियों ने अपना काव्य सुनाया। साथ ही साथ डॉक्टर ब्रह्मदेव प्रसाद की पुस्तक ऋतु स्पर्श एवं ओम प्रकाश मंडल की सत्संग सरोवर का लोकार्पण किया गया।

मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका

Share
Now