पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर साथ देने का ठोस आश्वासन मिला
किरनापूर : अखिल भारतीय गढ़ेवाल समाज की आर्थिक , सामाजिक, शैक्षणिक तथा स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर महाराष्ट्र राज्य गढ़ेवाल समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा किरनापूर क्षेत्रीय गढ़वाल समाज की वार्षिक विशेष सभा में महत्वपूर्ण निवेदन व चर्चा सफल रहा।
सर्व प्रथम महाराष्ट्र राज्य गढ़ेवाल समाज की ओर से किरनापूर क्षेत्रीय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव तथा वरिष्ठ पदाधिकारी व मंडल अध्यक्षों का उनके अच्छे कार्य के लिए पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया। उसी प्रकार किरनापूर क्षेत्रीय गढ़वाल समाज की ओर से महाराष्ट्र से पधारे सभी पदाधिकारियों का पुष्प माला व तिलक चंदन से सम्मानित किया गया।
आगामी 23 मार्च 2025 को कलमना नागपुर में अखिल भारतीय गढ़ेवाल समाज युवा युवती परिचय व सामाजिक सम्मेलन में प्रत्येक मंडल से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने तथा कलमना नागपुर में महाराष्ट्र राज्य गढ़ेवाल समाज द्वारा भू-खंड खरिदी हेतु व्यक्तिगत व मंडल स्तर पर आर्थिक दान व सहायता देने का महाराष्ट्र राज्य गढ़ेवाल समाज द्वारा आग्रह व निवेदन करने पर भुपेंद्र अजीत संरक्षक लांजी किरनापुर क्षेत्र, महासभा पुर्व उपाध्यक्ष हुकमचंद सिल्हारे, महासभा पुर्व सचिव योगेश ब्रम्हें, अरविंद वराडे कोषाध्यक्ष लांजी किरनापुर क्षेत्र, लांजी किरनापुर क्षेत्र अध्यक्ष जागेश्वर चंद्रवंशी, लांजी किरनापुर क्षेत्र उपाध्यक्ष , बालकृष्ण अर्जुनवार, बंटी अर्जुनवार, आशाराम सोलंकी मंडल अध्यक्ष किरनापुर, संतोष ब्रम्हें मंडल अध्यक्ष बुढ़ी, बिंदाप्रसाद वराडे मंडल अध्यक्ष सुसवा, गोविन्द सिल्हारे मंडल अध्यक्ष मोरवाही, संतोष सिल्हारे उपाध्यक्ष मंडल किरनापुर, नंदकिशोर चंद्रवंशी सरपंच मड़कपर (उपाध्यक्ष क्षेत्र लांजी किरणपुर) कमल बघेल मंडल अध्यक्ष केसलीवाडा मड़कापर, चंद्रकांत बंशपाल मंडल अध्यक्ष लांजी, सुमित गोयल अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ लांजी, संतोष शिववंशी मंडल अध्यक्ष कोस्ते तथा लांजी – किरनापुर क्षेत्रीय पदाधिकारियों तथा मंडल अध्यक्षों की ओर से मुखर होकर भरपूर अपनापन, हिम्मत व ठोस आश्वासन दिया गया।
इस सामाजिक यात्रा अवसर पर श्री प्रकाश आर अर्जुनवार जी अध्यक्ष महाराष्ट्र राज्य गढ़ेवाल समाज तथा उपाध्यक्ष अखिल भारतीय गढ़ेवाल समाज, श्री धनलाल ब्रम्हें जी सचिव महाराष्ट्र राज्य गढ़ेवाल समाज, श्री रामकुमार बंशपाल जी अध्यक्ष नागपुर महानगर गढ़ेवाल समाज मंडल, श्री नरेश कुमार भारद्वाज उपाध्यक्ष महानगर गढ़ेवाल समाज मंडल, श्री दुर्गाप्रसाद शिववंशी जी कोषाध्यक्ष महाराष्ट्र राज्य गढ़ेवाल समाज, श्री राधेश्याम शिववंशी जी पुर्व अध्यक्ष उत्तर नागपुर गढ़ेवाल समाज शामिल हुए थे।
लांजी किरनापुर क्षेत्रीय पदाधिकारियों द्वारा उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर साथ देने का ठोस आश्वासन मिलने पर महाराष्ट्र राज्य गढ़ेवाल समाज द्वारा लांजी किरनापुर क्षेत्रीय पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों का हृदय से आभार प्रकट किया गया।