Home / Breaking News / बुलंदशहर कोर्ट परिसर में खूनी संघर्ष! चैंबर को लेकर चली गोलियां…

बुलंदशहर कोर्ट परिसर में खूनी संघर्ष! चैंबर को लेकर चली गोलियां…

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सोमवार सुबह जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब चैंबर विवाद को लेकर अधिवक्ताओं के दो गुट आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते फायरिंग शुरू हो गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए।

घायलों की पहचान अधिवक्ता इमामुद्दीन और उनके रिश्तेदार रऊफ के रूप में हुई है। दोनों को गोली पैर और जांघ में लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, विवाद एक चैंबर के आवंटन को लेकर शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि एक अधिवक्ता के निधन के बाद उनकी पत्नी ने बार एसोसिएशन के जरिए चैंबर का हस्तांतरण इमामुद्दीन के नाम करा दिया था। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद चैंबर आधिकारिक रूप से उन्हें आवंटित कर दिया गया।

आरोप है कि सोमवार सुबह कुछ लोग कथित तौर पर चैंबर का ताला तोड़ने पहुंचे। सूचना मिलने पर इमामुद्दीन और रऊफ मौके पर पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान फायरिंग हुई और दोनों घायल हो गए।

घटना के बाद अदालत परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और जल्द कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now