Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

ग्राम प्रधानों को मिलने जा रहा बड़ा उपहार, सीएम योगी आदित्यनाथ आज करेंगे ऐलान…..

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज होने वाले उ.प्र.ग्राम उत्कर्ष समारोह में पंचायत प्रतिनिधियों के हितों में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकते हैं। इसके तहत प्रधानों के मानदेय की राशि 3500 से बढ़ाकर 5000 रुपये तक हो सकती है।

राजधानी के वृदांवन योजना स्थित डिफेंस एक्सपो मैदान आयोजित होने वाले इस समारोह में करीब सवा लाख पंचायत प्रतिनिधि व नव नियुक्त पंचायत सहायक जुटेंगे। इस समारोह में पंचायतीराज मंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह, पंचायतीराज राज्य मंत्री उपेन्द्र तिवारी भी मौजूद रहेंगे।

राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधि ललित शर्मा, डा.अखिलेश सिंह आदि मुख्यमंत्री से मिले थे और उनके समक्ष अपनी मांगे रखीं थीं। मुख्यमंत्री ने इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज मनोज कुमार सिंह के साथ संगठन के प्रतिनिधियों की तीन चक्रों में वार्ता हुई। इसी क्रम में प्रदेश सरकार ने ग्राम विकास मंत्री मोती सिंह और पंचायतीराज मंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह की एक कमेटी गठित करवायी थी जिसने ब्लाक प्रमुखों के अधिकार बढ़ाए जाने के बारे में शासन को अपनी संस्तुति की रिपोर्ट दी थी।

Share
Now