पुणे में हुई दुष्कर्म की घटना के आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाड़े को पुणे अपराध शाखा की एक टीम ने शिरुर तहसील के एक गांव से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गुरुवार की आधी रात को हिरासत में लिया गया था, जिसे बाद में औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।
वही पुणे सिटी पुलिस के जोन 2 के डीसीपी स्मार्टाना पाटिल ने बताया कि आरोपी को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी मंगलवार को हुई घटना के बाद से फरार था। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि एक घर से खाना और पानी मांगने की वजह से 37 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वह पुणे के स्वारगेट बस स्टेशन पर एक सरकारी बस के अंदर एक महिला के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने के बाद भाग रहा था।
बता दे की एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी का पता लगाने के लिए ड्रोन और खोजी कुत्तों का इस्तेमाल किया। वह अपने पैतृक शिरुर तहसील में एक धान के खेत में छिपा हुआ था। उसे आधी रात के आसपास गिरफ्तार कर लिया गया। दिन में अदालत में पेश किया जाएगा एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘दत्तात्रेय को सुबह 2 बजे पुणे लाया गया। उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया और औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को बाद में दिन में अदालत में पेश किया जाएगा।’