कॉमेडियन सुनील पाल के किडनैपर अर्जुन गिरफ्तार, 2 लाख रुपये और स्कार्पियो गाड़ी ….

आपकों बता दें कि पिछले कुछ दिनों से कॉमेडियन सुनील पाल की किड़नैपिंग को लेकर कई खबरें सर्खियों में चल रही थी लेकिन आज उसमें एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल आरोपी किडनैपर अर्जुन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अर्जुन से 2 लाख रुपये और एक स्कार्पियो गाड़ी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, अर्जुन को मास्टर माइंड लवी द्वारा टास्क दिया जाता था। लवी ने अर्जुन को सुनील पाल को किडनैप करने का काम सौंपा था।

पुलिस ने बताया कि अर्जुन ने सुनील पाल को किडनैप करने के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर एक प्लान बनाया था। लेकिन पुलिस की सतर्कता के कारण अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस मामले में पुलिस ने लवी को भी गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही लवी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share
Now