लव मैरिज का 2 महीने में ही दर्दनाक अंत! शिवा बना हैवान पत्नी के पेट छाती और नाजुक अंग भी…..

कानपुर के पनकी के कछुआ तालाब के पास कटरा मोहल्ले में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप उसके पति पर है। कत्ल के बाद आरोपी पति अपने गांव भाग गया। उसी ने मकान मालिक को पत्नी की हत्या की जानकारी दी।

दोनों ने दो महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था। महिला तलाकशुदा थी। आशंका है कि नशेबाजी और चरित्र पर उंगली उठाने के विरोध में हत्या की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

फोरेंसिक टीम और पुलिस ने कमरे से साक्ष्य जुटाने के साथ ही गुंजन के शव को भी देखा। शरीर पर किए गए अनगिनत वार शिवा की हैवानियत की कहानी बयान कर रहे थे। चेहरे, गले, छाती, पेट, नाजुक अंग समेत पूरे शरीर पर इतने वार किए कि फोरेंसिक टीम गिन भी नहीं पाई।

वहीं पुलिस का कहना है कि पूरा शरीर खून से लथपथ है। इस वजह से भी घाव समझ नहीं आ रहे हैं। प्रथम दृष्टया 15 से ज्यादा वार किए गए हैं। हालांकि पोस्टमार्टम में सही जानकारी हो सकेगी।

मैंने गुंजन की हत्या कर दी है… खुद भी फंदा लगाने जा रहा हूं

गुंजन के पड़ोस में किराये पर रहने वाली शिल्पी शुक्ला ने बताया कि गुंजन का कमरा बंद देख बुधवार को मकान मालिक से अनहोनी की आशंका जताई थी। हालांकि उन्होंने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद वह भी पति के साथ भंडारे के कार्यक्रम में व्यस्त हो गई। दोपहर को शिवा ने मकान मालिक को फोन कर बताया कि मैंने गुंजन की हत्या कर दी है और खुद फंदा लगाने जा रहा हूं। इसके बाद फोन बंद कर लिया। तब मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी।

Share
Now