RJD ने लोकसभा उम्मीदवारों की सूची की जारी 10 उम्मीदवार घोषित….

पार्टी के आधिकारिक सूत्रों की माने तो, राष्ट्रीय जनता दल ने बांका से जय प्रकाश नारायण यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है. जय प्रकाश नारायण यादव, लालू प्रसाद यादव के बेहद ही करीबी नेता माने जाते हैं, जय प्रकाश नारायण यादव पहले भी बांका से सांसद रह चुके हैं. जय प्रकाश नारायण यादव upa1 सरकार में जल संसाधन मंत्री भी रह चुके हैं. राबड़ी देवी के मुख्यमंत्री काल में जय प्रकाश नारायण यादव बिहार में शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं,अब तक अपने 10 प्रत्याशियों को चुनावी सिंबल बांट चुका है। गुरुवार को राजद ने पहले चरण के लिए चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार तय करने के बाद उन्हें चुनाव सिंबल दिया था। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने बांका संसदीय क्षेत्र से दावेदार रहे जय प्रकाश नारायण यादव और मुंगेर सीट पर अशोक महतो की पत्नी अनिता कुमारी को सिंबल दे दिया।

राजद, कांग्रेस और वाम दलों के महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर भले ही सहमति में देर हो, लेकिन राजद प्रमुख लालू प्रसाद सहयोगी दलों को लगातार अपनी ताकत का एहसास करा रहे हैं।
आलम यह है कि बिना किसी सहमति के राजद अब तक अपने 10 प्रत्याशियों को चुनावी सिंबल बांट चुका है। गुरुवार को राजद ने पहले चरण के लिए चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार तय करने के बाद उन्हें चुनाव सिंबल दिया था।

जय प्रकाश नारायण और अनिता कुमारी को सिंबल
इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने शुक्रवार को बांका संसदीय क्षेत्र से दावेदार रहे जय प्रकाश नारायण यादव और मुंगेर सीट पर अशोक महतो की पत्नी अनिता कुमारी को सिंबल दे दिया।
उम्मीदवारों के अलावा पाटलिपुत्र संसदीय सीट से लालू प्रसाद ने अपनी पुत्री डा. मीसा भारती, जहानाबाद से पूर्व मंत्री सुरेंद्र यादव और बक्सर से सुधाकर सिंह को सिंबल दिया है।

उजियारपुर से पूर्व मंत्री आलोक मेहता पार्टी के टिकट पर उम्मीदवार होंगे। इससे पहले अभय सिंह कुशवाहा को औरंगाबाद से नवादा से श्रवण कुशवाहा, गया से पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत जबकि जमुई से अर्चना रविदास को चुनावी सिंबल दिया गया था।

रिपोर्ट:- अमित कुमार सिन्हा (पटना)

Share
Now