फिलिस्तीनियों की युद्ध में लगातार मौत पर US और फ्रांस ने भी जताई चिंता कहा युद्ध विराम जरूरी आने वाली तस्वीर…..

इस्राइल और हमास के बीच युद्धविराम के बाद फिर से युद्ध शुरू हो गया है। युद्ध में अब तक 15 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। एक बार फिर युद्ध शुरू होने के कारण अमेरिका ने चिंता जाहिर की है। अमेरिका का कहना है कि युद्ध में बहुत सारे फलस्तीनी लोगों की मौत हो चुकी है।

अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानूनों का सम्मान किया जाना चाहिए
अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस शनिवार को दुबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने युद्ध के मुद्दे पर गहराई से बात की। उन्होंने कहा कि इस्राइल अपनी रक्षा कैसे करता है, यह मायने रखता है। संयुक्त राज्य अमेरिका का रुख स्पष्ट है। हमारा मानना है कि अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानूनों का सम्मान किया जाना चाहिए। निर्दोष फलस्तीनी लोग मारे जा रहे हैं। नागरिकों की पीड़ा का स्तर और गाजा से आने वाली तस्वीरें विनाशकारी हैं। यह दिल तोड़ने वाला है। हमारा मानना है कि इस्राइल को निर्दोष लोगों की रक्षा के लिए और अधिक प्रयास करना चाहिए।

गाजा और फलस्तीनी लोगों के लिए पांच सिद्धांत
हैरिस ने आगे कहा कि मैं और राष्ट्रपति जो बाइडन पहले से ही अपनी सुरक्षा टीम के साथ चर्चा कर रहे हैं। हम गाजा और वेस्टबैंक के लिए भविष्य का रास्ता तलाश रहे हैं कि आगे क्या होगा। वर्तमान में गाजा और फलस्तीनी लोगों के लिए पांच सिद्धांत हैं, जिनसे उनकी रक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। सिद्धांत निम्नलिखित हैं…

फिलिस्तीनी लोगों का कोई जबरन विस्थापन न हो।
गाजा पर कोई भी दोबारा कब्जा न करे।
इलाकों की घेराबंदी या नाकाबंदी न हो।
क्षेत्र में किसी चीज की कमी न हो।
आतंकवाद के मंच के रूप में गाजा का उपयोग नहीं किया जाए।

Share
Now