Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

अक्टूबर माह में बढ़ा देश में जीएसटी कलेक्शन ! मंत्रालय ने रिपोर्ट में किया खुलासा

वित्त मंत्रालय ने कहा कि अक्टूबर में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह 1.72 लाख करोड़ रुपये रहा, जो अब तक का दूसरा सर्वाधिक संग्रह है।

अक्टूबर 2022 में संग्रहित 1.52 लाख करोड़ रुपये की तुलना में यह संग्रह 13 प्रतिशत अधिक है।

अक्टूबर 2023 के लिए जीएसटी राजस्व संग्रह अप्रैल 2023 के बाद दूसरा सबसे अधिक 1.72 लाख करोड़ रुपये है।

वही मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सालाना आधार पर इसमें 13 प्रतिशत की रिकॉर्ड वृद्धि हुई है।

वित्त वर्ष 2023-24 में औसत सकल मासिक जीएसटी संग्रह अब 1.66 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

जो एक साल पहले की अवधि की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है।

Share
Now