हाईकोर्ट से AAP सांसद संजय सिंह को बड़ा झटका।

दिल्ली आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका मिला है।

आपको बता दें कथित शराब घोटाला मामले में अपनी रिमांड और गिरफ्तारी के खिलाफ सिंह से याचिका दायर की थी। जिसे कोर्ट ने शुक्रवार को खारिज कर दिया।संजय सिंह ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया था। उन्होंने ट्रायल कोर्ट द्वारा उन्हें दी गई रिमांड को भी चुनौती दी थी।

बीते दिन सांसद संजय सिंह को उनके आवास पर केंद्रीय एजेंसी की तलाशी के बाद 4 अक्टूबर को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। 5 अक्टूबर को उन्हें 10 अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया था। उनकी रिमांड 13 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई थी।

वही संजय सिंह को गिरफ्तार करने के बाद ईडी ने कोर्ट में पेश किया था। जहां से कोर्ट ने सांसद को 5 दिनों की ईडी की रिमांड पर भेज दिया था।

Share
Now