उज्जैन सामूहिक रेप कांड: 08 घंटे सड़कों पर धक्के खाती रही बेटी! 02 घंटे हुई दरिंदगी शिकार फिर भी मदद …..

उज्जैन में 12 साल की मासूम से दरिंदगी हुई।लहूलुहान हालत में मासूम ने 8 किलोमीटर का रास्ता पैदल तय किया। इस घटना की जो तस्वीर सामने आई उसने उज्जैन शहर ही नहीं पूरे देश के लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

बता दें बुधवार को बड़नगर रोड पर दांडी आश्रम के पास बच्ची के साथ दरिंदगी कर फेंक दिया गया था। इसके बाद वो अर्धनग्न अवस्था में इधर-उधर घूमती रही थी। इस समय उसका इलाज चल रहा है।

वही इस केस में पुलिस ने आरोपी ऑटो ड्राइवर भारत सोनी को गिरफ्तार किया. इसके बाद पुलिस जब उसको घटनास्थल पर लेकर गई, तब उसने भागने की कोशिश की थी। साथ ही पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन अन्य लोगों को हिरासत में लिया।

उज्जैन से आई इस तस्वीर ने सबको सन्न कर दिया था। शहर में अर्धनग्न और लहूलुहान बच्ची ढाई घंटे तक मदद की गुहार लगाती रही थी।मगर, पूरा शहर बुत बना रहा। उज्जैन के तिरुपति ड्रीम्ज कॉलोनी में बच्ची की दिल दहला देने वाली हालत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। वो आठ किलोमीटर तक पैदल चली आखिर में महाकाल थाना इलाके में बड़नगर रोड पर दांडी आश्रम के पास उसको मदद मिली।

पीड़िता जब पुलिस को मिली, तब वो कुछ कहने की स्थिति में नहीं थी।मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई। पहले लगा कि लड़की यूपी की है। मगर, बाद में सामने आया कि वो सतना की रहने वाली है। वहां उसके घरवालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।

हालत में थोड़ा सुधार होने पर उसने बताया था कि वो जीवन खेरी में ऑटो पर बैठी थी। वहां से दांडी आश्रम तक आठ किलोमीटर लंबे रास्ते के तमाम CCTV फुटेज खंगाले गए। फिर पुलिस ने ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। ऑटो पर पुलिस को खून के धब्बे भी मिले।ऑटो पर मिले खून के धब्बों की फॉरेंसिंक जांच की जा रही है।

Share
Now