Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

देखिए तबाही का मंजर आठ मकान कहाँ हुए जमींदोज….

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी में आठ भवन जमींदोज हो गए हैं। हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं है।

वहीं प्रशासन ने सभी मकान खाली करने  के निर्देश दिए थे। जानकारी के अनुसार सभी भवन खाली करवा दिए गए थे।

वीरवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे ये सभी अनसेफ भवन जमींदोज हो गए। देखते ही देखते सभी मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गए।

दो भवनों में दो बैंक शाखाएं एसबीआई और कांगड़ा बैंक की चल रहीं थी। जबकि करीब 30 दुकानें भी थी। प्रशासन की पूरी टीम मौके पर तैनात रही। प्रशासन की सूझबूझ से सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

 

Share
Now