अन्तर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर झालावाड़ संग्रहालय परिसर में पर्यटन विकास समिति द्वारा एक संगोष्ठि आयोजन….

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी कि रिपोर्ट

झालावाड़। अन्तर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर गुरूवार को झालावाड़ संग्रहालय परिसर में पर्यटन विकास समिति द्वारा एक संगोष्ठि, ‘‘झालावाड़ का ऐतिहासिक विश्व स्तरीय संग्रहालय’’ विषय पर रखी गई। संगोष्ठि पर संग्रहालय में आने वालों का तिलक लगाया तथा पुष्प गुच्छ भेंट किया गया। संगोष्ठि में पर्यटन विकास समिति के संयोजक ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर झालावाड़ के संग्रहालय की विश्व स्तर का संग्रहालय बताया झालावाड़ संग्रहालय में कई विश्व स्तरीय पुस्तके विद्यमान है।

जिसमें गीत गोविन्द पुस्तक प्रमुख है। इस संग्रहालय में अर्द्ध नागेश्वर की मूर्ति भी विश्व स्तर की है। झालावाड़ का संग्रहालय ऐतिहासिक रूप से काफी धनी है। यहां पर देखने योग्य कई मूर्तियां, विश्व स्तरीय पेन्टिंग सहित कई प्रमुख वस्तुएं संग्रहालय की शोभा बढ़ा रही है। समिति अध्यक्ष दिनेश सक्सेना ने कहा कि झालावाड़ के संग्रहालय पर हमें गर्व है इसमें हमारी संस्कृति की झलक नजर आती है। विश्व पर्यटको के लिये गाइड होना आवश्यक है सुविधाएं बढ़ाई जाये।

संगोष्ठि में पार्षद फारूख अहमद, अलीम बेग, अब्दुल नफीस, भगवती प्रकाश, भारत सिंह, सर्वेश्वर दत्त, सत्यनारायण सुमन, जावेद चौधरी, राजू सेन, अशोक शर्मा सहित समिति के सदस्यों ने भाग लिया तथा सभी ने झालावाड़ संग्रहालय को देखा।

Share
Now