Home / Updates / मेरठ में सैकड़ों लोगों का धर्म परिवर्तन ! खुफिया विभाग जांच में जुटा! 09 पर हुई एफ आई आर दर्ज…..

मेरठ में सैकड़ों लोगों का धर्म परिवर्तन ! खुफिया विभाग जांच में जुटा! 09 पर हुई एफ आई आर दर्ज…..

मेरठ में ब्रह्मपुरी की मंगतपुरम बस्ती में 100 से ज्यादा लोगों का धर्म परिवर्तन करा दिया गया। सैकड़ों अन्य लोगों पर भी धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ितों ने एसएसपी कार्यालय पर भाजपा नेताओं के साथ विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि कोरोना काल में आर्थिक मदद की गई और इसके बदले धर्म बदलवाया गया। एसएसपी के आदेश पर 9 लोगों को नामजद करते हुए ब्रह्मपुरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

मंगतपुरम के दर्जनों लोग भाजपा नेता दीपक शर्मा शुक्रवार दोपहर एसएसपी कार्यालय पहुंचे। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को बताया कि दिल्ली रोड पर होटल मुकुट महल के पीछे मंगतपुरम बस्ती में रहने वाले 100 से ज्यादा लोगों का दिल्ली के कुछ लोगों ने धर्म परिवर्तन करा दिया है। यह काम पिछले तीन साल से चल रहा है।

कोरोना काल में बस्ती के लोगों को राशन और पैसा देकर धर्म परिवर्तन के लिए तैयार किया गया था। अब बाकी लोगों पर भी दबाव बनाया जा रहा है और धमकी दी जा रही है। मंगतपुरम में एक अस्थाई धर्मस्थल का निर्माण भी कराने की बात बताई। एसएसपी ने सीओ ब्रह्मपुरी को जांच दी और रिपोर्ट के आधार पर 9 लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया।

इंटेलीजेंस और एलआईयू अलर्ट

बड़ी संख्या में लोगों पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने की सूचना पर इंटेलीजेंस और एलआईयू अलर्ट हो गए हैं। इस पूरे मामले की रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई है। इसके साथ वहां रहने वाले लोगों से भी बातचीत की जा रही है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के अनुसार धर्म परिवर्तन के मामले में शिकायत मिली थी। सीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। जांच की जा रही है।

दिल्ली से आता था राशन और कपड़े

पीड़ितों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दिल्ली से पैसा, राशन और कपड़े आते थे। धर्म परिवर्तन कराने वाले लोगों ने शुरूआत में बस इतना कहा कि आप लोगों को यहां प्रार्थना में आना है। इसके बाद वहीं पर राशन दिया जाता था। चूंकि कोरोना का समय था और बस्ती से कोई बाहर नहीं जा रहा था, इसलिए मदद ले ली जाती थी। इसके बाद कई लोगों को बरगलाकर उनका धर्म परिवर्तन करा दिया गया। यही लोग बाकी बस्ती में लोगों पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहे थे।

[post-views]
Share
Now