Home / Updates / दलित प्रेमी युगल ने कोर्ट में की शादी तो प्रधान प्रतिनिधि ने घर में लगवाया ताला, जाने पूरा मामला….

दलित प्रेमी युगल ने कोर्ट में की शादी तो प्रधान प्रतिनिधि ने घर में लगवाया ताला, जाने पूरा मामला….

जिले में पंचायत का एक तुगलकी फरमान सामने आया है. खाप पंचायत ने प्रेमी युगल को गांव से बाहर रहने का हुक्म दिया है. पंचायत ने बाकायदा उनके घरों पर ताला भी लगाया है. साथ ही गांव से वापस आने पर जान से मारने का फरमान भी सुनाया है. गांव में बाकायदा पंचायत लगाकर प्रेमी युगल और उनके परिजनों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर एससी, एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्जकर कार्रवाई में जुट गई है. एसपी आकाश तोमर ने बताया कि इस मामले में वायरल वीडियो की शिकायत मिली है. इसके बाद इस मामले में नबाबगंज थाने में मुकदमा दर्जकर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है.

दरअसल, गांव के मजरे कल्लापुर में रहने वाले दलित बिरादरी के युवक और युवती ने पहले प्यार किया और फिर कोर्ट मैरिज कर ली. जब इस बात की भनक ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को लगी तो उसने बाकायदा असलहे से लैस होकर युवक विनेश पासवान के घर पर ताला जड़ दिया और पंचायत बुलाकर प्रेमी युगल का हुक्का पानी बंद करने का फरमान सुना दिया

दिनेश पासवान और खुशी पासवान की शादी गांव के दबंगों को नागवार गुजरी. पंचायत बुलाकर यह फरमान सुनाया गया कि सभी अपने बेटे बेटियों को सुधार लें वरना सबका अंजाम यही होगा. प्रधान प्रतिनिधि ने बाकायदा न्यायालय की तरह प्रेमी युगल को गांव में आने पर जान से मारने और इनके परिवारों से न्योता निमंत्रण खत्म कर देने की हिदायत दी. डरकर प्रेमी युगल घर से भागा हुआ है और वीडियो जारी कर सुरक्षा की गुहार लगा रहा है. युवक विनेश पासवान ने अपना और अपनी पत्नी खुशी के साथ वीडियो जारी कर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है. वहीं, उनके साथ होने वाली किसी भी घटना का जिम्मेदार ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को ठहराया है.

[post-views]
Share
Now