Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

अपर्णा यादव ने प्रियंका गांधी पर बोला बड़ा हमला कहा सिर्फ नारा…

हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुई समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने रविवार को कांग्रेस के अभियान लड़की हूं, लड़ सकती हूं और प्रियंका गांधी वाड्रा पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी सिर्फ नारे देती हैं लेकिन करती कुछ नहीं है।

लखनऊ में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में रविवार को पत्रकारों से बातचीत में अपर्णा यादव ने कहा कि कांग्रेस के टिकट पर केवल यूपी में ही लड़की लड़ सकती है। पंजाब में कांग्रेस की महिला अध्यक्ष भी अब सवाल उठा रही है। वहां महिला कांग्रेस की 12 कार्यकर्ताओं ने टिकट मांगा था लेकिन एक को भी नहीं मिला। प्रियंका जी आप कैसे लड़की को लड़वाएंगी।

बहू बेटियों को अब नहीं लगता यूपी में डर
पत्रकारों से बातचीत में अपर्णा यादव ने भाजपा की शान में कसीदे गढ़ते हुए कहा कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में जनता ने भाजपा को जिताया तो असली बदलाव आया क्योंकि भाजपा के पास संकल्प और अच्छी नीयत दोनों थी। बहू बेटियों को अब यहां डर नहीं लगता, क्योंकि यूपी में भाजपा की सरकार है। अपराधी पलायन कर गए हैं। योगी के कार्यकाल में प्रदेश को गुंडाराज, भ्रष्टाचार, दंगाराज से मुक्ति मिली है।

इस मौके पर प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि कुछ लोग बदलाव, बदलाव की बात कर रहे हैं। मेरा उनसे सीधा सवाल है उनको बड़ी शिद्दत और उम्मीद से 2012 में कुर्सी पर बिठाया था लेकिन उन्होंने क्या किया। जनता को सब याद है। उन्होंने वादों की पोटली को कचरे के डिब्बे में डाल दिया। उन्होंने एक नई कहानी लिखी जो बदलाव की नहीं बदनाम करने की थी।

Share
Now