Home / Updates / एक और हादसा! बिपिन रावत सहित अन्य मृतकों के शव को ले जा रही एम्बुलेंस का ऐक्सिडेंट…

एक और हादसा! बिपिन रावत सहित अन्य मृतकों के शव को ले जा रही एम्बुलेंस का ऐक्सिडेंट…

नई दिल्ली: CDS जनरल बिपिन रावत (Bipin Rawat), उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य मृतकों का पार्थिव शरीर ले जा रही ऐंबुलेंसों में से एक का ऐक्सिडेंट हो गया है. गुरुवार सुबह ही मृतकों का पार्थिव शरीर वेलिंगटन से मद्रास रेजिमेंटल सेंटर लाया गया था.

रेजिमेंटल सेंटर से इनके पार्थिव शरीरों को सुलूर एयरबेस ले जाया जा रहा था कि तभी काफिले में शामिल एक ऐंबुलेंस का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराई. फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है.

दरअसल ये हादसा मद्रास रेजिमेंटल सेंटर से सुलूर एयरबेस के रास्ते में मेट्टूपलयम के पास हुआ है. पार्थिव शरीरों को सुलूर एयरबेस से आज शाम तक दिल्ली के लिए एयरलिफ्ट किया जाएगा.

[post-views]
Share
Now