राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान 26 को किसान सभा और 29 को संसद मार्च जरूर होगा MSP हमारे लिए…

लखनऊ में आयोजित किसान महापंचायत में भाकियू कार्यकर्ताओं को संदेश दिया गया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम फिलहाल ज्यों का त्यों हैं। कार्यकर्ता 26 नवंबर को गाजीपुर बार्डर समेत सीमाओं पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। उसके बाद 29 नवंबर को संसद मार्च में किसानों को शामिल होने के लिए कहा गया है।

किसान महापंचायत में शामिल भाकियू के जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधियों और भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने साफ कहा कि मोर्चा और संगठन का कार्यक्रम ज्यों का त्यों चलता रहेगा। सरकार ने तीनों कृषि कानूनों की वापसी की फिलहाल घोषणा की है। संसद से पास कराकर वापस लेना अभी बाकी है। कृषि कानून संसद से कानून बनाकर लागू किया गया था तो वापसी भी वैसे ही होगी।

भाकियू जिलाध्यक्ष ने कहा कि अब तो 26 नवंबर को गाजीपुर बार्डर और सीमाओं पर किसान सभा का आयोजन होगा। किसान ट्रैक्टर-ट्राली के साथ बार्डर पर जाएंगे। वहीं 29 नवंबर को संसद मार्च का कार्यक्रम होगा। किसान महापंचायत में मोर्चा के पदाधिकारियों ने घोषणा की कि कृषि कानून विरोधी आंदोलन के एक साल पूरे होने पर संसद मार्च का कार्यक्रम बना है। अब किसान इन दोनों कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अब कोई भी फैसला संयुक्त किसान मोर्चा ही करेगा

किसान महापंचायत : भाकियू से जुड़े किसानों ने राजधानी में दिखाई ताकत
तीन कृषि कानूनों की वापसी के बाद भाकियू से जुड़े किसानों ने सोमवार को राजधानी लखनऊ में ताकत दिखाई। भाकियू के पश्चिम उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की भागीदारी लखनऊ में आयोजित किसान महापंचायत में रही। हजारों की संख्या में किसान लखनऊ पहुंचे और वेस्ट यूपी की आवाज को बुलंद किया। संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत में राकेश टिकैत ने कहा कि अभी लड़ाई जारी रहेगी। यह कहकर उन्होंने वेस्ट यूपी को संदेश दिया।

मुजफ्फरनगर की किसान महापंचायत के बाद संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से सोमवार को राजधानी लखनऊ में किसान महापंचायत का आयोजन हुआ। लखनऊ के महापंचायत में मेरठ समेत वेस्ट यूपी के सभी जिलों की भागीदारी रही। रविवार को हजारों की संख्या में किसान महापंचायत के लिए रवाना हुए। सोमवार को जब किसान महापंचायत हुई तो उसमें भी मंच से लेकर भीड़ तक में वेस्ट यूपी की भागीदारी अधिक रही।

Share
Now