किसान आंदोलन: टिकरी बॉर्डर पर हटाए जाने लगी बैरीकेडिंग, अब जल्द रास्ता…….

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली से बाहदुरगढ़ जाने वाले रास्ते से बैरिकेड़िंग हटा दी है। पुलिस ने लोगों की आवाजाही के लिए एक साइड से रास्ता खोल दिया है। जल्द से इसे ट्रैफिक के लिए भी खोला जा सकता है। रास्ता खुलने के बाद लोगों को राहत मिलेगी। गुरुवार को दिल्ली पुलिस और हरियाणा प्रशासन के बीच हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। हालांकि अभी किसानों के मंच के पास की बैरीकेडिंग नहीं हटाई गई है। पुलिस सूत्रो ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर इस दिशा में काम भी शुरू कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने बॉर्डर पर किसानों को दिल्ली में प्रवेश से रोकने लिए इस मार्ग पर जो अस्थाई बधाएं (बैरिकेट्स) बनाए थे। उन्हें हटाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार तक इस मार्ग की एक लेन को पूरी तरह से वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।

पश्चिमी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त अतुल कटियार ने बताया कि लोगों की सुविधा को देखते हुए टिकरी बॉर्डर से दिल्ली आने वाले मार्ग पर एक लेन को खोले जाने पर विचार चल रहा है। इस दिशा में काम भी किया जा रहा है। बहुत जल्द ही टिकरी बॉर्डर से बहादुरगढ़ दिल्ली आने वाले मार्ग को ट्रैफिक के लिए खो‌ल दिया जाएगा। नए कृषि बिलों के विरोध में किसान दिल्ली के विभिन्न बॉर्डरों पर पिछले नवम्बर से बैठे हुए हैं। किसान आंदोलन की आड़ में असामाजिक तत्व दिल्ली में घुसकर माहौल खराब कर सकते हैं। इस तरह के इनपुट मिलने के बाद पुलिस ने बॉर्डरों की सुरक्षा बढ़ा दी थी

Share
Now