Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

आभा सिन्हा का बयान केंद्र सरकार बेतहाशा मूल्य वृद्धि पर मौन….

रांची:-झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की प्रवक्ता आभा सिन्हा ने कहा है कि नोटबंदी के बाद कोरोना काल में आर्थिक मंदी से लाखों लोगों की आय में बेतहाशा कमी आई है,लोगों का रोजगार गया है,लेकिन केन्द्र की भाजपा सरकार लगातार बढ़ती कीमतों का बोझ आम जनता पर डालकर उन पर बेरहमी से प्रहार कर रही है,जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।श्रीमती सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस सरकार में कीमतें आधी होने पर भी धरना प्रदर्शन करने वाले भाजपाई आज बेतहाशा मूल्य वृद्धि पर मौन हैं,जो यह दर्शाता है कि भाजपा सरकार की नीति और नीयत में खोट है।उन्होंने कहा कि 2014 में मोदी के नेतृत्व में भाजपा सत्ता में आई लेकिन सत्ता प्राप्ति के बाद भाजपा अपनी सरकार,संगठन व कार्यालयों को बनवाने में मस्त है। उसे आम जनमानस से कोई लेना देना नहीं है।उन्होंने कहा कि भाजपा साकार में लगातार महंगाई बढ़ रही है।रसोई गैस सिलिंडर हजार के पार पहुंच चुका है।पेट्रोल -डीजल 100 रुपये पार हो गए,सरसों का तेल 200 रुपये लीटर मिल रहा है।भाजपा सरकार ने अच्छे दिन का वादा किया था,लेकिन केन्द्र में सरकार बनाते ही अपने सभी वादों को भूल गई।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अपने शासनकाल में देश की आर्थिक विकास दर,जीडीपी काफी पीछे कर दिया है,जिससे देश सात वर्ष पीछे चला गया है,जो देश हित में एक गंभीर चिंता का विषय है।

Share
Now