Home / Updates / UP News Live Updates: मुहर्रम के जुलूस पर रोक के बाद भड़के मौलाना कल्बे जवाद, आदेश को बताया बगदादी फरमान….

UP News Live Updates: मुहर्रम के जुलूस पर रोक के बाद भड़के मौलाना कल्बे जवाद, आदेश को बताया बगदादी फरमान….

Uttar Pradesh News Live: पुलिस प्रशासन के अभद्र भाषा वाले मुहर्रम सर्कुलर के विरोध में वरिष्ठ शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जवाद ने पूरे प्रदेश की मुहर्रम कमेटियों को पुलिस की किसी भी मीटिंग में शामिल ना होने का आदेश दिया.

UP News Live Updates: उत्तर प्रदेश में मुहर्रम (Muharram) को लेकर रविवार को गाइडलाइन जारी कर दी गई है. कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश में इस साल 19 अगस्त को मुहर्रम के दौरान जुलूस और ताजिया निकालने की अनुमति नहीं होगी. वहीं, इस सर्कुलर के एक हिस्से की भाषा को लेकर शिया समुदाय में नाराजगी है.

पुलिस प्रशासन के अभद्र भाषा वाले मुहर्रम सर्कुलर के विरोध में वरिष्ठ शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जवाद ने पूरे प्रदेश की मुहर्रम कमेटियों को पुलिस की किसी भी मीटिंग में शामिल ना होने का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि इस मामले में पहले बयान डीजीपी वापस लें तभी कोई बात संभव है. मौलाना कल्बे जवाद ने कहा कि ये बयान डीजीपी का नहीं बल्कि अबु बक्र बगदादी का प्रतीत हो रहा है. शिया उलेमाओं ने डीजीपी उत्तर प्रदेश के द्वारा जारी इस पत्र को वापस लेकर ड्राफ्ट तैयार करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की.

[post-views]
Share
Now