Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

हिमाचल बोह में आठ लोग अभी भी लापता, दो शव बरामद ..

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शाहपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर बोह घाटी में सोमवार को भारी बारिश से आई बाढ़ में 10 घर बह गए। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए मंगलवार सुबह करीब पांच बजे एनडीआरएफ के जवानों ने बचाव अभियान शुरू किया।

लेकिन अभी भी मलबे में करीब आठ लोगों के दबे होने की आशंका है। सोमवार को बोह घाटी में एक महिला का शव मिला था। यहां अन्य घरों को खाली करवा लिया गया है। डीसी निपुण जिंदल और एसपी विमुक्त रंजन भी मौके पर मौजूद है। एनडीआरएफ के करीब 50 जवान बचाव अभियान में लगे हैं।

Share
Now