Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

उत्तराखंड तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी अभिनव कुमार बने ..

बता दें कि इससे पहले 1988 बैच के उत्तराखंड कैडर के आईएएस अधिकारी डॉ. सुखबीर सिंह संधू को प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया गया है।

इससे पहले उत्तराखंड में सत्ता की कमान संभालते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव पद पर तैनात ओमप्रकाश को हटा दिया था उनकी जगह 1988 बैच के उत्तराखंड कैडर के आईएएस अधिकारी डॉ. सुखबीर सिंह संधू प्रदेश के नए मुख्य सचिव बनाए गए हैं।

मुख्य सचिव ओम प्रकाश को बदलने के बाद अब प्रदेश की नौकरशाही में बड़े फेरबदल के आसार जताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इसके संकेत दिए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की कवायद को अंजाम देने से पहले ही नौकरशाही में बड़े फेरबदल के आसार जताए जा रहे थे।

तीरथ राज में नौकरशाही में बड़ा बदलाव नहीं हो पाया।

लेकिन मुख्य सचिव को बदले जाने के बाद अब नौकरशाही को ताश के पत्तों की तरह फेंटे जाने की संभावना जताई जा रही है।

सूत्र बता रहे हैं कि सरकार पहले सचिवालय में तैनात कुछ प्रमुख अफसरों के विभागों में बदलाव करेगी और उसके बाद जिलों के जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान बदले जाएंगे।

Share
Now